फर्राटा पंखा लगाते समय पीआरडी जवान की करंट लगने से हुई मौत

0 minutes, 0 seconds Read

बाँदा मे एक पीआरडी जवान को फर्राटा पंखे से करंट लगने से मौत हो गई है। परिजनों के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बांदा जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पाली गांव के रहने वाले राम विशाल पुत्र नगुवा उम्र 50 वर्ष, यह पीआरडी जवान के पद पर कमासिन थाने पर तैनात था। और आज घर में फर्राटा पंखा अपनी ओर घुमाने लगा। तभी करंट लग गया। जिससे अचेत अवस्था पर गिर पड़ा, जैसे ही परिजनों ने देखा तुरंत बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। वही मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं डॉक्टरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया वहीं मृतक की पत्नी श्यामकली का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं परिजनों ने बताया कि मृतक का एक लड़का है जिसका नाम विकास है। और पांच लड़की है जिसमें एक लड़की की शादी कर चुका है वहीं चार लड़कियां अभी शादी नहीं हुई है। जिसका नाम खुशबू लक्ष्मी अंजलि खुशी का भी रो रो कर बुरा हाल है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *