एमएस धोनी का नहीं होगा ये आखिरी आईपीएल, अभी खेलेंगे तीन और सीजन!

0 minutes, 0 seconds Read

टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से वर्ष 2019 में संन्यास ले चुके हैं लेकिन वो चार साल बीत जाने के बाद भी टीम वो आईपीएल का हिस्सा बने हुए हैं। हर आईपीएल का सीजन शुरु होने से पहले उनके संन्यास की खबरें मीडिया में आती हैं और आईपीएल के खत्म होते ही हवा हो जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही है, तमाम मीडिया रिपोट्र्स में आया है कि एमएस धोनी इस बार आईपीएल से संन्यास ले लेंगे। इसके पीछे तमाम तर्क दिए जा रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में तो यहां तक दावा किया गया है कि एमएस धोनी वर्ष 2020 के बाद ही IPL से संन्यास ले लेना चाहते थे लेकिन दो साल कोरोना और पिछला सीजन एक जगह पर होने की वजह से संन्यास नहीं लिया। इस बार वो पूरे देश में पहुंचकर अपने फैंस से अलविदा लेंगे, हालांकि इस बीच उनके संन्यास लेने की अटकलों पर पूर्ण विराम लग गया है। भारतीय टीम के एक दिग्गज खिलाड़ी ने उनके संन्यास की अफवाहों को खत्म कर दिया है। इस दिग्गज खिलाड़ी का कहना है कि अभी तीन सीजन एमएस धोनी मैदान पर दिखेंगे। हम इस रिपोर्ट में आपको इस एमएस धोनी के संन्यास की अफवाहों पर ब्रेक लगाने वाले दिग्गज खिलाड़ी का नाम बताएंगे। साथ ही ये भी बताएंगे कि भारतीय टीम के दिग्गज ने इस तरह का तर्क किस आधार पर दिया है।

सुरेश रैना, दीपक चाहर के बाद टीम इंडिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने लगाई मोहर

दरअसल आईपीएल शुरु होने से पहले ही इस बार भी एमएस धोनी के संन्यास की बात की जा रही है। हालांकि भारतीय टीम के पूर्व आलरांउडर खिलाड़ी सुरेश रैना ने पहले ही इस बात को सिरे से खारिज कर दिया है कि एमएस धोनी संन्यास ले रहे हैं। उनका मानना है कि धोनी अभी तीन और सीजन आईपीएल खेल सकते हैं। साथ ही सीएसके के तेज गेंदबाज दीपक चाहर का भी ऐसा ही सोचना है। दीपक चाहर मानते हैं कि फिलहाल कम से कम दो सीजन अभी महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर होंगे। अब इस रायशुमारी में दिग्गज क्रिकेटर व भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का भी नाम जुड़ गया है। कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि अभी फिलहाल एमएस धोनी संन्यास नहीं लेने वाले हैं। दरअसल कप्तान रोहित शर्मा बुधवार को अपनी फ्रेंचाइज मुंबई इंडियंस के लिए प्रेस काॅफ्रेंस करने आए थे।

मीडिया रिपोट्र्स में इस बार भी धोनी के संन्यास को लेकर गढ़े जा रहे है तमाम तर्क

उन्होंने अपनी बात रखने के साथ मीडिया के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि जल्द ही जसप्रीत बुमराह का रिप्लेसमेंट किया जाएगा। साथ ही अपनी फ्रेंचाइज की मजबूत दावेदारी के बारे में भी बात की। इस दौरान रोहित शर्मा से एमएस धोनी के रिटायमेंट के बारे में सवाल किया गया। इस पर रोहित शर्मा ने कहा कि- मुझे नहीं पता ये उनका आखिरी सीजन है या नहीं लेकिन मैं यह पिछले कई सालों से सुन रहा हूं कि वो संन्यास लेने वाले हैं। रोहित शर्मा का मानना है कि अभी पूर्व कप्तान एमएस धोनी फिट हैं और अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं, वो आगे भी अपना खेल जारी रखेंगे।

IPL के पिछले तीन सीजनों से उड़ती है एमएस धोनी के संन्यास लेने की अफवाह

बता दें कि एमएस धोनी की अगुवाई में सीएसके अब तक चार बार आईपीएल की चैंपियन रह चुकी है। सीएसके आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम है। इसका के्रडिट एमएस धोनी को जाता है। हालांकि पिछली बार दोनों चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। जहां मुंबई इंडियंस सबसे आखिरी पायदान पर थी, वहीं सीएसके नौवें नंबर पर थी। हालांकि इस बार दोनों टीम की दावेदारी मजबूत दिख रही है। दोनों टीमों ने इस सीजन में नए खिलाड़ी अपनी टीम में शामिल किए हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *