पिछड़ों के नही स्वयं के हित के लिए मौर्य ने छोड़ी भाजपा- BJP

0 minutes, 1 second Read

 गोंडा जनपद से जहां पर चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की घोषणा की आचार संहिता लागू हो गई विधानसभा चुनाव सातवें चरण में गोंडा में है जिसको लेकर सभी पार्टियां अपना दमखम दिखा रही है तू डोर वोटरों के घर पर दस्तक दे रही है वही विधानसभा में बीजेपी के कैंडिडेट को जिताने के लिए गुजरात से प्रवासी बहने महिला मोर्चा के पदाधिकारी आई गोंडा शहर मालवीय नगर महिलाओं के साथ टू डोर महिलाओं से कर रही है जनसंपर्क भाजपा सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य,परिजनों व रिश्तेदारों को टिकट न मिलने से चिढ़कर व  भाजपा पर मिथ्या आरोप लगाकर त्यागपत्र दिया है।

ये बाते भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री रंजीत बाबा कश्यप ने गुजरात से आई प्रवासी महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक में मीडिया से वार्ता के दौरान कही। उंन्होने कहा कि पिछड़ों के हित के लिए नही वो स्वयं के हित के लिए राजनीत करते हैं।इसीलिए आये दिन वह दल बदलते रहते हैं।

रिश्तेदार सहित परिजनों के नाम भी टिकट मांगने के मंसूबे फेल होने पर उंन्होने त्यागपत्र दिया। उंन्होने कहा भाजपा परिवारवाद की राजनीति से परे हैं लेकिन वह परिजनों को ही टिकट दिलाना चाहते थे।भाजपा ने हर जाति व वर्ग के लिए कार्य किया है।अपने विकास कार्यो के बदौलत ही फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।गुजरात से आई प्रवासी महिला मोर्चा की बहनों ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने गरीबो,पिछड़ों,दलितों को  विकास की मुख्य धारा से जोड़ा है।केंद्र की मोदी सरकार ने अनेक विवादित व बहु प्रतीक्षित मसलों को हल किया है जिसके बदौलत फिर से सत्ता को हासिल करेगी।

इस मौके पर गुजरात से आईं  प्रवासी महिला मोर्चे की बहने पुष्पा बेन मिस्त्री,विजय रावल,प्रमाल सविता बेन,उर्मिला बेन,रंजेनबेन सिमाड़ी, हनंशा कवर, छेत्रीय मंत्री रंजीत बाबा ओबीसी मोर्चा,जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा बिना राय, सोनी सिंह,अनीता गुप्ता, संगीता सिंह, अनुपम श्रीवास्तव, अंतिमा गुप्ता ,अर्जुन गुप्ता,अमित त्रिपाठी, दिनेश गुप्ता, संतोष आदि लोग मौजूद रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *