आज़मगढ़ में भारतीय जनतापार्टी प्रबुद्ध सम्मेलन निज़ामाबाद विधानसभा क्षेत्र के तहबरपुर ब्लाक के सभागार में हुआ।इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि अष्ठभुजा प्रसाद शुक्ल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शेषनाथ राय और संचालन रणविजय राय उर्फ मनोज राय ने किया। इसमें मुख्य अतिथि अष्टभुजा शुक्ल ने भाजपा के 4 साल की उपलब्धियों को बैठे हुए प्रबुद्ध लोगों को गिनाते हुए कहे कि इस समय देश मे अन्य पार्टियां परिवारवाद लेकर चल रही है तो वही पर भारतीय जनता पार्टी में संगठन से पदाधिकारी चुने जाते हैं।
यहाँ अगर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को ईमानदारी से अगर कोई पार्टी चलाती है तो वह भारतीय जनता पार्टी है इसके अलावा जो भी पार्टियां है वह निरंकुश सरकार चलाती हैं। किसी पर अंकुश नही लग पाता। ऐसी सरकार ने केवल देश को लूटा है चाहे वह कांग्रेश हो चाहे सपा हो चाहे बसपा हो इन पार्टियों ने सिर्फ परिवारवाद को बढ़ावा दिया है।हमने भ्रस्टाचार मुक्त शासन चलाने का वादा किया था वह हमने करके दिखाया है।भारतीय जनता पार्टि का नारा है सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्यासी विनोद राय, लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय, जिलामंत्री संतोष गोंड, गगन कश्यप,लालचंद यादव,हनुमंत सिंह,मनोज राय, पंकज राय, अशोक सिंह,शेषनाथ राय आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद।