अंधड़ और तेज़ बारिश के बीच जारी हुआ येलो अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

0 minutes, 0 seconds Read

 

हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों में शनिवार और रविवार को अंधड़ और अन्य क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में छह मई तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में पांच और छह मई को बादल बरसने के आसार हैं।


शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली। शिमला में दोपहर बाद हल्के बादल छा गए। शुक्रवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य रहा। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39.8, बिलासपुर 36.5, हमीरपुर 35.2, नाहन 35.0, कांगड़ा 34.9, सुंदरनगर 34.3, सोलन 33.5, चंबा 32.8, भुंतर 31.6, धर्मशाला 27.8, शिमला 25.3, डलहौजी 20.5, कल्पा 20.3 और केलांग में 13.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

उधर, वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 1.6, कल्पा 5.1, मनाली 7.8, भुंतर 10.9, चंबा 12.2, डलहौजी 12.3, मंडी 14.0, सोलन 14.5, शिमला 16.0, धर्मशाला 17.8, कांगड़ा 17.2, हमीरपुर 19.6, ऊना 19.4, बिलासपुर 20.0 और नाहन में 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

प्रदेश में एक से 29 अप्रैल तक सामान्य से 71 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *