एक सप्ताह में मिले 5332 पॉजिटिव,प्रयागराज में कोरोना का कहर

0 minutes, 1 second Read

प्रयागराज; वैश्विक महामारी कोविड़-19 ने पिछले एक सप्ताह के भीतर प्रयागराज में 5332 लोगों को अपने चपेट में लिया और 24 लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है।

आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि कुल 5332 कोरोना पॉजिटिव मिले और 24 लोगों की मृत्यु हुई। इसके अलावा कुल 116 लोग स्वास्थ्य लाभ केे बाद घर गये। लोगों के 49387 सैम्पल लिए गये जबकि एल-2 तेज बहादुर सप्रू और यूनाइटेड मेडीसेटी तथा एल-3 स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में इस दौरान 1714 कोरोना प्रभावित मरीज भर्ती हुए।

उन्होने बताया कि अप्रैल के पहले दिन गुरूवार को 222 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। उसके बाद कोरोना प्रभावित मरीजों की संख्या में सप्ताह भर लगातार इजाफा हाेता ही गया। गुरूवार को इसके मरीजों की संख्या बढ़कर 1129 हो गयी। सप्ताह के दौरान म़ृतकों की संख्या एक से शुरू हुई थी जो बढ़ते-बढ़ते 6 तक पहुंच गयी।

जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी की ओर से गुरुवार को जारी आदेश में कर्फ्यू का समय रात नौ से सुबह छह बजे कर दिया है। जबकि इससे पहले बुधवार को कर्फ्यू का समय रात 10 से सुबह आठ बजे तक रखा था लेकिन इसके विरोध और आम लोगों की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने इसमें बदलाव कर दिया। हालांकि शराब की दुकानें पूर्व की भांति सुबह 10 से रात 10 बजे तक खुली रहेंगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *