देश में लगातार कोरोना केस में वृद्धि,1,15,736 नये मामले आये सामने

0 minutes, 12 seconds Read

                                                                          


देश में 1,15,736 नये मामले दर्ज किए गए

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों आठ लाख  के पार 


 दिल्ली; कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान 55,250 सक्रिय मामले बढ़ने से देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर आठ लाख के पार पहुंच गई है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार इस बीच देश में 1,15,736 नये मामले दर्ज किए गए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 28 लाख एक हजार 785 हो गयी है। वहीं इस दाैरान 59,856 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,17,92,135 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 55,250 बढ़कर 8,43,473 हो गये हैं। इसी अवधि में 630 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,66,177 हो गयी है।देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 92.11 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 6.59 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर घटकर 1.30 फीसदी रह गयी है।महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 20,916 बढ़कर 473693 हो गयी है। इस दौरान राज्य में 34256 और मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 2583331 पहुंच गयी है जबकि 297 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 56330 हो गया है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *