रायबरेली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाय की चुस्की के साथ सरकार पर साधा निशाना

0 minutes, 0 seconds Read
रायबरेली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज चित्रकूट से वापसी करते समय रायबरेली में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं से मिलते हुए नजर आए।कार्यकर्ता भी अपने नेता को सामने पा कर जोश से लबरेज दिखे।अखिलेश यादव जिले के लालगंज, गुरुबख्शगंज,बछरांवा होते हुए लखनऊ के सड़क मार्ग से जा रहे थे।
फतेहपुर से चलने के बाद रायबरेली जिले में कई जगह अखिलेश यादव का गर्मजोशी से स्वागत हुआ सबसे पहले गेगासो बॉर्डर पर सरेनी के पूर्व विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह व उनके बेटे दिव्यांबर सिंह ,पूर्व मंत्री व विधायक मनोज कुमार पांडेय ने अखिलेश यादव का स्वागत किया इसके बाद लालगंज कस्बे में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया इसके साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता ने चाय का आग्रह किया तो अखिलेश यादव को रामबाबू गुप्ता की चाय पसंद आई यानी कि चाय नहीं चाय के साथ चाह भी नजर आई तस्वीरों में भले ही दिख रहा हो कि अखिलेश यादव चाय पीते हुए जनता का अभिवादन कर रहे हैं लेकिन समझने वालों के लिए इशारा ही काफी है ऐसे में चाय पीने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को कोटि-कोटि धन्यवाद।
मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसानों के मुद्दे पर कहा कि उनकी पार्टी किसानों का समर्थन करती है।केंद्र सरकार को किसानों की मांगे माननी चाहिए वो हमारे अन्नदाता है।वही योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इस सरकार में महिलाओं पर सबसे ज्यादा अपराध हो रहा है।महिलाएं सुरक्षित नही है।सरकार इस मामले पूरी तरह से फेल है।पत्रकारों के हितों के लिए भी सरकार आने पर पत्रकारों को सुविधाएं दी जाएंगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *