वन मंत्री ने खुदौली वन पार्क का किया औचक निरीक्षण

0 minutes, 2 seconds Read
खेतासराय(जौनपुर):- उत्तर – प्रदेश के योगी आदित्यनाथ वाली सरकार के कैबिनेट मंत्री  वन एंव पर्यावरण व जन्तु उद्यान विभाग के मंत्री दारा सिंह चौहान ने बुधवार को खेतासराय-खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित वन विहार खुदौली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सब कुछ ठीक-ठाक मिलने पर वह संतुष्ट जाहिर करते हुए लोगों की सराहना किया। इस दौरान वन पार्क में उन्होंने पौधरोपण कर लोगों को जागरूक किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन मंत्री दारा सिंह चौहान लखनऊ से आजमगढ़ जाते समय शाहगंज डाक बंगला में रुके थे। वहीं से उन्होंने ने खेतासराय वन पार्क आने का अचानक निर्णय लिया। वन विभाग के अधिकारियों के साथ दोपहर वह खुदौली स्थित वन विहार पहुंचे। वन पार्क का लेखा-जोखा से लेकर अन्य चीज़ों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के बाद उन्होंने डीएफओ एपी पाठक से पौधरोपण के लक्ष्य और नर्सरी के बारे में विस्तृत जानकारी ली। वन क्षेत्राधिकारी सीबी सिंह ने मंत्री को पूरे वर्ष का विभागीय लेखा-जोखा दिखाया।

निरीक्षण के दौरान विभागीय कार्य संतोषजनक मिला। इसके बाद वन विहार में पौधरोपण (फलदार) बृक्ष लगा कर लोगों को जागरूक किया। मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए वह यहां से सीधे आजमगढ़ के लिए रवाना हुए। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी सीबी सिंह क्षेत्राधिकारी शाहगंज जितेंद्र दुबे, डिप्टी रेंजर जगदीश, गोरख प्रसाद, जयहिंद यादव, कपिलदेव मिश्र, श्रवन कुमार, इंद्रजीत पाल व जिले के सभी वन अधिकारी मौजूद रहे।

   *रिपोर्टर अली मेहदी*

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *