अयोध्या में एक और महिला में हुई कोरोना वायरस की पुष्टि, मचा हड़कंप

0 minutes, 0 seconds Read
कोरोना वायरस का कहर अब अयोध्या तक पहुंच चुका है। गुरुवार को अयोध्या में 25 वर्षीय गर्भवती महिला में कोरोना वायरस की पॉजिटिव हुई है। रिपोर्ट आते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। महिला को तत्काल जिले के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। अयोध्या के समीप जनपदों में लगातार कोरोना के पॉजिटिव आने के बाद अब अयोध्या जनपद में भी इसने दस्तक दे दी है। दरअसल अयोध्या कोतवाली के थाना पूराकलंदर क्षेत्र स्थित सनेथू गांव की गर्भवती महिला कुछ दिन पूर्व ही छत्तीसगढ़ से अयोध्या पहुंची थी। जहां गर्भवती होने के नाते दर्शन नगर आशापुर गांव के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उसे भर्ती कराया गया था। युवती की मेडिकल जांच के लिए ब्लड सैंपल पैथकाइण्ड लैब भेजा गया। रिपोर्ट में उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया। महिला ने किसी बाहरी व्यक्ति के संपर्क मेंं आने से इंकार किया है।

जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने गर्भवती महिला को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किए जाने के साथ ही महिलाा के संपर्क में आए लोगों को भी क्वॉरेंटाइन किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अयोध्या में मिले पहले पॉजिटिव केस को लेकर जिलाधिकारी अनुज झा ने बताया कि महिला को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किए जाने के साथ ही संपर्क में आए अन्य लोगों को भी क्वॉरेंटाइन कर उनकी जांच कराई जा रही है। साथ ही गर्भवती महिला व उसके बच्चे को सुरक्षित किया जा सके इसके लिए मेडिकल की टीम लगाई गई है। साथ ही बताया कि परिवार के अन्य लोगों को महिला से दूर रखा गया है। इसके साथ ही हॉस्पिटल की सभी नर्स व कर्मचारियों की भी जांच कराई जाएगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *