ग़रीब और असहाय लोगों में बांटे गये कम्बल

0 minutes, 0 seconds Read

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या की प्रेरणा से अवनीश सिंह अध्यक्ष युवा संस्थान के भाई लोकेश प्रताप सिंह की स्मृति पर थाना खण्डासा परिसर पर क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर राजेश कुमार राय व थानाध्यक्ष खण्डासा सुनील कुमार सिंह व समस्त थाना की उपस्थिति मे 150 कम्बल गरीब व असहाय व्यक्तियो को वितरित किये गये। उपस्थित लोगो ने युवा संस्थान व पुलिस प्रशासन को सह्रदय धन्यवाद दिया। इस मौके पर अवनीश सिंह युवा संस्थान अमानीगंज अवधेश शुक्ला प्रधानाचार्य रामजानकी महाविद्यालय रामनगर अमावासूफी, चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह पूर्व प्रधान मोहम्मदपुर , भूपेन्द्र सिंह बल्ले भाजपा जिला उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ , अमरेन्द्र सिंह प्रधान जिगनाही, उत्तम सिंह प्रधान कोटिया , वीरप्रताप सिंह प्रधान भीखी का पुरवा, सतीष कुमार गुप्ता व्यापार मण्डल अध्यक्ष अमानीगंज , अमर सिंह पूर्व प्रधान टण्डवा उपस्थित रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *