जल निगम कार्यालय पर कर्मचारियों ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

0 minutes, 0 seconds Read

प्रदेश में प्रदर्शन जैसे आम बात हो गई है। आए दिन अलग-अलग भी विभाग के लोग अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं । जहां आज जल निगम मुख्यालय पर कर्मचारी अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन।कर रहें हैं। जल निगम कर्मचारियों का कहना है कि दीपावली जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर भी वेतन व पेंशन ना मिलने मृतक आश्रित नियुकित पर अवैध रोक लगाने सातवां वेतनमान लागू न करने को लेकर कर रहे हैं प्रदर्शन। वहीं मजदूर संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष मंडल के सदस्य रामसनेही यादव ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि पेयजल सीवरेज की व्यवस्था व सातवां वेतनमान लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि 3 माह बीत जाने के बाद भी कोई समाधान ना होने व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन आदेश निर्गत करने में टालमटोल से आक्रोशित सेवानिवृत्त कर्मचारियों मृतक कर्मचारियों की विधावायें और परिजन प्रदेश व्यापी धरना दे रहे हैं। धरने की अध्यक्षता करते हुए हयात सिंह राव ने कहा कि जल निगम प्रशासन से कई दौर की वार्ताओं के बाद भी आश्रित नियुक्ति को अघोषित रूप से रोक लगा दी है। वित्तीय संकट के नाम पर सेवानिवृत्त कर्मियों का पेंशन एरियर ग्रेच्युटी अवकाश नगरीकरण विगत 3 वर्षों से भुगतान नहीं किया जा रहा है। वक्ताओं ने पंप ऑपरेटर को शासनादेश के अनुसार वेतनमान देने। डिप्लोमा धारी कर्मियों को कोटा निर्धारित करने। स्थाई पदों पर समायोजित करने। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सेवानिवृत्त कर्मियों की कटौती समाप्त करना। नैतिक लिपिक के रिक्त पदों पर योग्यता धारी फील्ड कर्मियों को सामान्य परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से समायोजित करने की मांग की।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *