भारत जोड़ो यात्रा का सबसे बड़ा खुलासा- आरएसएस है राहुल गांधी का गुरु

0 minutes, 1 second Read

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आखिरी दौर में पहुंच गई है। अब यात्रा में सिर्फ 750 किमी का सफर बाकी रह गया है। 3 जनवरी को यात्रा उत्तर प्रदेश में इंट्री करने वाली है। इससे कड़ाके की ठंड में भी सूबे की सियासत का पारा काफी गरम हो गया है। कांग्रेस, राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा की चर्चाएं शुरु हो गई हैं। प्रदेश के विपक्षी पार्टियों के नेता आखिलेश यादव, जयंत चैधरी और मायावती ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने से इंकार कर दिया है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया को दिए गए बयान में यहां तक कह दिया है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों एक ही पार्टी है। ऐसे में उनका यात्रा में शामिल होने का कोई अर्थ नहीं है। उत्तर प्रदेश की सभी विपक्षी पार्टियों को कन्नी काट लेेने के बाद यात्रा के आखिरी दौर में एक बड़ी सच्चाई सामने आई है। सच्चाई ये है कि राहुल गांधी के गुरु आरएसएस और भाजपा हैं। क्या इन्हीं के बताए रास्ते पर चलकर राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली है। हम आपको इस वीडियो में बताने वाले हैं कि इस पूरे मामले की सच्चाई क्या है? ये हमारी खुद की बनाई हुई कोई कहानी नहीं है बल्कि इसके पुख्ता सुबूत हमारे पास हैं। किस तरह ‘आरएसएस और भाजपा राहुल गांधी की गुरु हैं’ इस पर चर्चा करने पहले भारत जोड़ो यात्रा के बारे में कुछ जान लेते हैं। भारत जोड़ो यात्रा 7 सिंतबर को तमिलनाडू राज्य से शुरु होकर कश्मीर तक जाएगी। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी 3 हजार 750 किमी पैदल यात्रा करेंगे।

क्या आखिलेश यादव का सही है- ‘भाजपा और कांग्रेस एक ही पार्टी’ होने का बयान

अब तक यात्रा 10 राज्य तमिलनाड़ू, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली से होकर गुजर चुकी है। इस दौरान कांग्रेस नेता ने 150 दिनों में 3 हजार किमी की यात्रा पूरी कर ली है। अब ये यात्रा तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश में एंट्री करेगी। यहां से यात्रा हारियाणा के पानीपत रास्ते होते हुए पंजाब व कश्मीर तक जाएगी। अब तक हुई यात्रा में राहुल गांधी ने 8 बार प्रेस से बातचीत की है। शनिवार को राहुल गांधी ने 9वीं बार प्रेस से बातचीत करते हुए अपने और आरएसएस के बीच के संबंधों को उजागर किया है। राहुल ने कहा- ‘‘मैं आरएसएस और भाजपा के लोगों को धन्यवाद देता हूं। वो जितना मुझ पर हमला करते हैं, मैं उतना बेहतर होता जा रहा हूं। भाजपा और आरएसएस के लोग मेरे गुरु हैं। वो मुझे ट्रेनिंग दे रहे हैं’’। राहुल गांधी ने कड़ाके की ठंड में एक टी शर्ट पहनने वाली बात का खुलासे करते हुए कहा है कि – ‘‘उनको इस वजह से सर्दी नहीं लगती है क्योंकि वो ठंड से डरते नहीं हैं, जो भी लोग स्वेटर या जैकेट पहन रहे हैं वो ठंड से डरते हैं ,इसलिए उनको सर्दी लगती है लेकिन मेरे केस में ऐसा नहीं है। मेरी यात्रा ही डर के खिलाफ है, मुझे डर नहीं लगता है’’। उन्होंने ये भी कहा है कि जब मुझे आगे ठंड लगेगी तो स्वेटर पहन लूंगा। राहुल गांधी ने आखिलेश यादव के बयान पर भी जवाब दिया है। राहुल गांधी ने कहा है कि- ‘‘बीजेपी और कांग्रेस एक जैसे नहीं हो सकते, ऐसा होता तो मोदी कांग्रेस मुक्त भारत की बात नहीं करते। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को भी अपनी बात कहने का अधिकार है। समाजवादी पार्टी के पास राष्ट्रीय विचारधारा नहीं है। विचारधारा केवल कांग्रेस दे सकती है’’।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *