यूपी उद्योग व्यापार मंडल ने चीनी सामानों का किया विरोध ,फूंका पुतला

0 minutes, 0 seconds Read
जनपद महराजगंज क्षेत्र के सिसवा बाजार के राम जानकी मन्दिर तिराहे पर उ0प्र0 उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने चीन का पुतला फूंक कर आक्रोश व्यक्त कर कल शहीद जवानों को याद कर श्रधांजलि अर्पित किया। व्यापार मंडल के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल ने कहा कि चीन की नीयत हमेशा से ही खराब रही है चीन के बुहान शहर से निकला वायरस आज पूरे विश्व मे महामारी के रूप में पूरे विश्व के अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहा है।

चीन ने कोरोना की सही जानकारी विश्व को समय पर न देकर पूरे विश्व को बर्बाद करने का काम किया है।चीन ने हमेशा से ही  भारत के खिलाफ काम किया है।चाहे डोकलाम विवाद हो ,आतंकी मसूद अजहर का अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी के रूप में बचाव करना हो या जानबूझ कर सीमा विवाद उत्पन्न करना हो।चीनी सामानों ने भारतीय व्यापारों को हमेशा से ही नुकसान पहुँचाया है।अब समय केवल चीन का विरोध करने तक नही बल्कि चीनी सामानों का हर भारतीय बहिष्कार करें और स्वदेशी अपना कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम करने की जरूरत है।
इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवती स्वर्णकार जी,जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश भालोटिया जी,सिसवा स्वर्णकार समिति के अध्यक्ष शिव जी सोनी जी,शिबू कलकतिया,दिलीप चौहान मौजूद रहे।

 रिपोर्ट : प्रवीण कुमार मिश्र

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *