बेगानी शादी में अब्दुल्लाह दीवाना,एक ऐसी अजूबी शादी जिसे सुनकर रह जाएंगे दंग

0 minutes, 1 second Read
सुल्तानपुर  में बीती रात दुल्हन के परिवार वालों ने बारात  वापस कर दी। बताया जा रहा है कि दूल्हे ने करीब दो वर्ष पहले ही लड़की से मंदिर में शादी की थी और उसी की शिकायत पर जब पुलिस वालों ने लड़की वालों को बताया तो लड़की वालों ने शादी से इनकार कर दिया । फिलहाल लड़की वाले लड़के वालों पर कानूनी कार्यवाही के इसलिये रुके हुये हैं क्योंकि लड़के वालों ने लड़की वालों के खर्च हुये 9 लाख रुपए में से 8 लाख रुपए देने की बात कही है। फिलहाल लड़के वालों की तरफ से दुल्हा समेत तीन लोग अभी भी गांव में रुके हुये हैं। मामला है हलियापुर थानाक्षेत्र के जरईकला गांव का। जहां इसी गांव की रहने वाली रुचि सिंह का विवाह गोण्डा जिले के उमरी बेगमगंज थानाक्षेत्र के कोटिया गांव के रहने वाले अंकित सिंह से तय हुई थी। तय समय और बीती शाम बारात पहुंची, बारातियों को स्वागत सत्कार हुआ।

 जनवासे से बारात द्वारचार के लिये पहुंच गई। इसी दरम्यान हलियापुर थाने की पुलिस दुल्हन के घर पहुंच गई। पुलिस ने दुल्हन के घर वालों को जो बताया तो उनके होश उड़ गए और लड़की वालों ने दूल्हे के साथ अपनी लड़की की शादी करने से इनकार कर दिया। दरअसल दूल्हे अंकित ने करीब 2 वर्ष पहले ही सिद्धार्थनगर के बांसी थाने के आयर की रहने वाली स्वाति सिंह से मंदिर में विवाह किया था। और उसी ने कल पुलिस को जानकारी देकर शादी रुकवाने की गोहार लगवाई। जिसके बाद हलियापुर थाने की पुलिस गांव में लड़की वालों के पास पहुंची और अंकित की पहली पत्नी द्वारा बताई गई बात को लड़की वालों के समक्ष रखा।
जानकारी लगते ही लड़की वालों के होश उड़ गए और उन्होंने अपनी बेटी की शादी करने से इनकार कर दिया। शादी से इनकार की सूचना जब बारातियों को लगी तो ज्यादातर बाराती रात में ही वापस लौट गये। वही लड़की वालों ने दान , दहेज और विवाह के लिये खर्च हुये रुपयों की मांग लड़के वालों से की, 9 लाख रुपए खर्च हुये थे और 8 लाख में समझौता हुआ है। फिलहाल दूल्हा अंकित सिंह  दूल्हे के पिता संजय सिंह समेत 3 लोग पैसे देने के लिये बैठाए गये है। अगर पैसा नही देते हैं तो लड़की वाले कानूनी कार्यवाही की बात कर रहे हैं।
रिपोर्ट -तक़ी महदी,सुल्तानपुर

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *