11 से 14 तक यूपी में रहेंगी प्रियंका गांधी, जानिए क्या है उनका पूरा कार्यक्रम…

0 minutes, 3 seconds Read

ABN समाचार डेस्क: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त होने के बाद पहली बार प्रियंका गांधी के लखनऊ आगमन को लेकर प्रदेश कांग्रेसियों में जबरदस्त उत्साह है। प्रियंका के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व पश्चिमी यूपी के नव नियुक्त प्रभारी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी लखनऊ आ रहे हैंं। अमौसी एयरपोर्ट से कांग्रेस मुख्यालय तक रोड शो होगा, जगह-जगह ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत द्वार भी बनाया जाएगा।

क्या प्रियंका गांधी काँग्रेस की नैया पार लगाएंगी? देखिए अमेठी वासियों ने क्या कहा… लिंक पर क्लिक करें
https://youtu.be/-2S2n8CdU_0

क्या है कार्यक्रम
12 फरवरी को सुबह 11 बजे से प्रियंका विभिन्न लोकसभा सीटों मोहनलालगंज,उन्नाव, वाराणसी, गोरखपुर ,कौशांबी फूलपुर इलाहाबाद चंदौली, गाज़ीपुर, धौराहरा, फतेहपुर के कांग्रेसियों से बातचीत करेंगी।

 13 फरवरी को सुबह 10 बजे से विभिन्न लोकसभा सीटों कैसरगंज, बहराइच, बांसगांव, देवरिया, डुमरियागंज, कुशीनगर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, फैजाबाद, श्रावस्तीी ,गोंडा और बस्ती जिलों के कांग्रेसियों के साथ बातचीत करेंगी।

अंतिम दिन 14 फरवरी को विभिन्न लोकसभा सीटों की विस्तारपूर्वक समीक्षा करेंगी, जिसमें सीतापुर, सलेमपुर, मिश्रिख, घोसी, आजमगढ़, लालगंज, मछली शहर, जौनपुर, रावटसगंज, मिर्जापुर, भदोही, अंबेडकरनगर, और बलिया के लोगों के साथ बैठक करेंगी ।

प्रियंका गांधी के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में रुकने की चर्चा है। प्रियंका के 3 दिन लखनऊ प्रवास के दौरान 42 लोकसभा क्षेत्रों के कांग्रेसियों के साथ मैराथन बैठक का एजेंडा तैयार हुआ है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *