अनोखे अंदाज में सपाइयों ने मनाया कन्नौज सांसद का जन्मदिन

0 minutes, 0 seconds Read

यूपी के प्रयागराज में सपा नेताओ ने कुछ अलग ही अंदाज में मनाया सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी कन्नौज सांसद डिपंल यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्म दिन गरीबो को अन्न बाँटा। बता दे की आज बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती व कंन्नोज से सपा सांसद डिम्पल यादव का जन्म दिन है। यूपी की राजधानी लखनऊ से लेकर प्रदेश के सभी जिलों में सपा बसपा कार्यकर्ताओ ने जन्म दिन मनाया गया। लेकिन बेहद ही अनोखे अंदाज में युवा सपा नेता मयंक यादव (जॉन्टी) ने गरीब , दलित, महिलाओं को अन्न दान करते हुए अपने नेता की दीर्घायु की कामना की। साथ ही मीडिया से पूछे गए राम मंदिर मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि बीजेपी जुमले वाली पार्टी है जो जुमला छोड़ती है। हम राम के नाम पर नही समाज के नाम पर राजनीति करतें है। कहा कि क्या राम के नाम पर किसान आत्महत्या करना बन्द कर देगा। क्या हिन्दू मुस्लिम के नाम पर लोगो का पेट भरेगा। क्या राम के नाम पर देश के नवजवानों को रोजगार मिलेगा, उनसे ज्यादा हमारे अंदर राम के प्रति आस्था है लेकिन हम राम के नाम पर नही समाज के नाम पर राजनीति करते हैं। नरेंद्र यादव प्रयागराज

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *