तक़ी मेहँदी, सुल्तानपुर : पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार के निर्देश में अपराध की रोकथाम व वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन अंकुश’ तहत निकली पुलिस टीम के हाथ लगी बडी सफलता, मोटरसाइकिल चोरो का गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे। थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ला के नेतृत्व में निकली पुलिस टीम के हाथ लगी बडी सफलता, थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ल के कुशल नेतृत्व में चोरी की 3 मोटरसाइकिलों सहित 3 शातिर चोरो को गिरफ्तार करने में पाई है सफलता। गिरफ्तार अभियुक्त राजेन्द्र मिश्रा, पवन कुमार निवासी चन्दीपुर थाना कूरेभार व महेश कनौजिया निवासी गोपी का पुरवा थाना जयसिंगपुर को गिरफ्तार करने में पाई है सफलता। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों से पुलिस ने चोरी की 3 मोटरसाइकिल सहित 1 नोकिया का मोबाइल भी किया है बरामद। थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष की सक्रिय गश्ती से मिली है पुलिस को सफलताा। थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ल के थाना प्रभार लेने के बाद दर्जनो वांछित की गिरफ्तारी सहित क्षेत्र में अपराध पर लगा है अंकुश। लगातार क्षेत्र में थानाध्यक्ष की सक्रिय गश्ती ला रही है रंग। गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ला, उपनिरीक्षक कृष्णा प्रसाद वर्मा, कांस्टेबल राजवीर सिंह, राम प्रकाश, जितेन्द्र मौर्या ने निभाई मुख्य भूमिका।