कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बदले तेवर,पीएम मोदी को सुनाई खरी खोटी

0 minutes, 3 seconds Read

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मौजूदा समय में विदेश के दौरे पर हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बने उनके लुक में परिवर्तन आ गया है। छोटी दाढ़ी, कोट पैंट के साथ वो नए लुक में दिखाई दिए हैं। शुक्रवार को कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट के साथ हुए एक कार्यक्रम में उन्होंने पीएम मोदी व भाजपा पर हल्ला बोल दिया है। हालांकि राहुल गांधी का बयान वायरल होती ही भाजपा के तेवर आक्रामका हो गए हैं। हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे कि राहुल गांधी ने क्रैबिज यूनिवर्सिटी में पीएम मोदी और भाजपा को लेकर क्या बयान दिया है। साथ हम ये भी बताएंगे कि राहुल गांधी के आरोपों के जवाब में खेल मंत्री समेत भाजपा के बड़े नेताओं ने क्या जवाब दिया है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि कांग्रेस के अधिवेशन के बाद राहुल गांधी इंग्लैंड गए हुए हैं। अपने विदेश यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने शुक्रवार को कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के एक कार्यक्रम लिया है। राहुल गांधी ने विदेशी धरती व विदेशी स्टूडेंट्स के सामने भी पीएम मोदी और भाजपा पर जमकर आरोप लगाए।

इग्लैंड में नए लुक में दिखे राहल गांधी
इग्लैंड में नए लुक में दिखे राहल गांधी

इंग्लैंड में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला
राहुल गांधी ने कहा कि – ‘‘भारत का लोकतंत्र खतरे में है’’। मेरे खिलाफ केस दर्ज हुए हैं। उन्होंने इसी बीच स्पाई सॉफ्टवेयर पेगासस का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेरे फोन में भी पेगासस था। मुझसे अफसर बोलते थे कि फोन पर सोच-समझकर बोलना आवाज रिकॉर्ड हो रही है। राहुल ने कहा कि विपक्षी नेताओं को बोलने पर जेल में डाल दिया जाता है। यह कई बार हो चुका है। उन्होंने छात्रों के एक सवाल के जवाब में भारत की अच्छी नीतियों में उज्जवला और महिलओं का बैंक में अकाउंट खोला जाना बताया है। राहुल गांधी से पूछा गया कि क्या आप मोदी सरकार की उन नीतियों के बारे में बता सकते हैं जो भारत के हित में हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए राहुल ने कहा कि मुजे लगता है कि महिलाओं के लिए मुफ्त सिलिंडर देने वाली उज्ज्वला योजना और बैंक खाता खुलवाना अच्छे कदम हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भारत पर ऐसा विचार थोप रहे हैं जिसे कोई स्वीकार नहीं करेगा। अगर आप लोगों पर एक विचार थोपेंगे तो इसकी प्रतिक्रिया तो आएगी ही।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कसा तंज
दूसरी ओर राहुल गांधी के पेगासस वाले बयान के बाद भाजाप के तेवर आक्रामक हो गए हैं। राहुल गांधी के पेगासस के जरिए जासूसी कराए जाने के आरोप पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को झूठ बोलने और भारत को बदनाम करने की आदत है। यह कांग्रेस पार्टी के एजेंडे पर सवाल उठाता है। उन्होंने कहा कि देश को बार-बार बदनाम करने की ये कोशिश, जो विदेशी धरती से होती है, ये अपने आप में प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है कि कांग्रेस का एजेंडा क्या है? केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पेगासस कहीं और नहीं बल्कि उनके दिमाग में बैठा है। पेगासस पर राहुल गांधी की क्या मजबूरी थी कि उन्होंने अपना फोन जमा नहीं करवाया। उन्होंने और अन्य नेताओं ने अपना फोन क्यों नहीं जमा करवाया। इसे साथ ही उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में गुरुवार को आए चुनाव नतीजे बताते हैं कि कांग्रेस का एक बार फिर सफाया हो गया है। कांग्रेस लोगों के जनादेश को स्वीकार नहीं कर पा रही है और गुरुवार के नतीजे बताते हैं कि लोग पीएम मोदी पर भरोसा करते हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *