परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा, जातिवाद से राष्ट्रवाद हुआ कमजोर

0 minutes, 0 seconds Read

आजमगढ़ जिले में भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को टिप्स दिये। 2022 के विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में भले ही भाजपा को बहुमत मिला पर आजमगढ़ जिले की एक भी सीट पर भाजपा काबिज नहीं हो पाई। ऐसे में यह बैठक व प्रशिक्षण कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री धर्मेन्द्र सिंह ने किया। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में लगातार भाजपा के पदाधिकारी शामिल होंगे।

प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने आजमगढ़ जिले में भाजपा को एक भी सीट न मिलने के सवाल पर कहा कि इस जिले में जातिवाद से राष्ट्रवाद कमजोर हुआ है। यही कारण है की भाजपा को अपेक्षाकृत सीटें नहीं मिली हैं। तीन दिनों तक हम लोग 13 विषयों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम करेंगे। प्रदेश में परिवहन व्यवस्था के सवाल पर दयाशंकर सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण कॉल में परिवहन निगम संकट का साथी बना। दूसरे राज्यों से आने वाली जनता के साथ कोटा में कोचिंग की तैयारी करने वाले व प्रयागराज में तैयारी करने वाले छात्र व छात्राओं को नि:शुल्क घर पहुंचाने का काम किया है। परिवहन निगम जनता के लिए सुलभ सेवा है। केवल पैसा कमाना हमारा उद्देश्य नहीं है। जहां पर प्राइवेट बसें नहीं चलती परिवहन सेवा वहां भी चल रही है। केवल आर्थिक आधार पर मूल्यांकन नहीं किया जा सकता।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *