मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जा रहा जागरूक

0 minutes, 3 seconds Read

REPORT – अमित नामदेव : हमीरपुर में शासन के महत्वपूर्ण अभियान मिशन शक्ति अभियान फेज -3 के अंतर्गत महिला थाना प्रभारी द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया जिसमें उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं को उधमिता  एवं  आत्मनिर्भरता  व शिक्षा के प्रति भी जागरूक किया। 

मिशन शक्ति फेज 3 अभियान के अंतर्गत मुख्यालय स्थित सीतलपुर गांव में महिला थाना प्रभारी संगीता सिंह व उनकी टीम ने महिलाओ,बालिकाओं, को जागरूक करते हुए महिला पुलिस ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उनकी आत्मरक्षा के लिये टिप्स सिखाई और महिलाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलबन एवं  शिक्षा के प्रति प्रेरित भी किया। शासन स्तर से लाभार्थीपरक जो भी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, उनके बारे में जानकारी दी। महिला थाना प्रभारी द्वारा महिलाओं को स्वयं की सुरक्षा व सम्मान के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर आदि के विषय में जानकारी दी गई। संगीता सिंह  ने कहा कि समाज की बुराइयों को तभी समाप्त किया जा सकता है। जब हम सब शिक्षित हो। उन्होंने कहा कि महिला अपनी शक्ति को पहचाने तथा आवश्यकता पड़ने पर उसका प्रयोग करें! महिला थाना प्रभारी संगीता सिंह ने सरकार द्वारा महिलाओं के लिए बनाए गए कानून का हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जानकारी दी!  उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पुरुषों की भांति महिलाएं भी समाज में सम्मान का अधिकार रखती है। भारत एक ऐसा देश है जहां पर नारी की पूजा होती है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *