छिछोरी गर्ल श्रद्धा कपूर अब चालबाज़ इन लन्दन में आएंगी नज़र

0 minutes, 2 seconds Read

नए अवतार में दिखेंगी श्रद्धा 


फैंस को बेसब्री से है इंतज़ार 


चालबाज इन लंदन में काम करेंगी श्रद्धा कपूर


मुंबई; श्रद्धा कपूर ने अपने नए प्रोजक्ट की घोषणा कर दी है। श्रद्धा कपूर ‘चालबाज इन लंदन’ में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस फिल्म का निर्देशन पंकज पाराशर करेंगे। पंकज पराशर ने वर्ष 1989 में प्रदर्शित फिल्म ‘चालबाज’ का निर्देशन किया था। इस फिल्म में श्रीदेवी, रजनीकांत और सन्नी देओल की मुख्य भूमिकाये थी।बताया जा रहा है कि श्रद्धा कपूर फिल्म चालबाज इन लंदन में श्रीदेवी का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। इस फिल्म की घोषणा करते हुए श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘चालबाज इन लंदन। इस फिल्म का निर्देशन सिर्फ और सिर्फ पंकज पराशर ही कर रहे हैं और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अहमद खान और शायरा खान फिल्म के निर्माता है’।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *