बसपा विधायक वंदना सिंह ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर खड़े किए कई सवाल

0 minutes, 0 seconds Read
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र से बसपा विधायक वंदना सिंह ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए।
उन्होंने कहा कि उनके पति सर्वेश सिंह सीपू की जिस तरीके से दिनदहाड़े 7 वर्ष पूर्व हत्या की गई थी, उसके मुख्य आरोपित का आज भी मनोबल कम नहीं हुआ है। वह जेल में तो बंद है लेकिन वहां से वह पूरे अपराध तंत्र को पूरी व्यवस्था के साथ संचालित कर ले रहा है। 
भले ही शासन प्रशासन अपराधियों पर नकेल व जेलों में तमाम बंदिशों की बात करता है। लेकिन इस माफिया पर किसी का प्रभाव नहीं है। लखनऊ में मौजूद विधायक वंदना सिंह ने कहा कि आज भी कुंटू सिंह जेल में अपने मोबाइल से पूरा अपराध तंत्र संचालित कर ले रहा है, उसके यहां प्रतिदिन भारी भीड़ लगती है। और उसका दरबार सजा रहता है। कई बड़े अपराधियों से उसकी सांठगांठ है। इसकी शिकायत उन्होंने कई बार शासन प्रशासन से की लेकिन केवल भरोसे के अलावा कुछ नहीं मिला। कल मुख्यमंत्री ने से समय मिला है मिलने का। अगर मुलाकात होती है तो यह बात जरूर सामने रखूंगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *