काशीपुर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी का ज़ोरदार स्वागत

0 minutes, 3 seconds Read
 उत्तराखण्ड के आगामी 2022 चुनावों के लिए जहां भाजपा व आम आदमी पार्टी के दिल्ली से दिग्गज नेता कुमाऊ के दौरे पर आ रहे है तो ऐसे में कांग्रेस भी पीछे नहीं हट रही है दिल्ली के दिग्गज नेता उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव  कुमाऊं दौरे पर है।कांग्रेस ने भी 2022 के चुनाव के  लिए अपनी कमर कस ली है।
 प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि भ्रष्टाचारी  सरकार बेरोजगारी और पलायन को रोकने में नाकाम साबित हुई है जनता 2022 में मुंहतोड़ जवाब देगी  एनएच  जैसे घोटाले  सरकार की नाकामी साबित करती है भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है महिलाओं के बारे में अशोभनीय टिप्पणी करने पर  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि  भाजपा पार्टी महिलाओं का सम्मान नहीं करती है। आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि यह दिल्ली नहीं है आम आदमी पार्टी मुंगेरी लाल के सपने देखना छोड़ दे यह उत्तराखण्ड है दिल्ली नही है कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कुमाऊं दौरा इस बात का संकेत है कि 2022 के चुनावों को कांग्रेस हल्के में लेना नहीं चाहती है। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव के काशीपुर आगमन पर युवा काँग्रेसी कार्यकर्ताओ ने गेस्ट हाउस से रिसिव कर  बाइको के माध्यम से रैली के रूप में काँग्रेस नवचेतना भवन तक लाये।काँग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।वही कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा की 2022 के चुनाव में एकत्र होकर अनुशासन के साथ भाजपा से लड़ने के दिशा निर्देश दिये।उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी मे गुटबाजी नहीं है कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताया ऐसे में उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनावो मे भाजपा व कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का त्रिकोणीय  मुकाबला हो सकता है अब आने वाला समय ही बताएगा ऊंट किस करवट बैठता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *