25 हजार का इनामिया पुलिस की मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read
 कौशाम्बी  में प्रयागराज के इनामिया कुख्यात गौ-तस्कर माबूद अहमद की चरवा थाना क्षेत्र में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। माबूद की गैंग ने पुलिस पर फायर किया। जवाब में पुलिस ने गोली चलाई। इसमें गोली लगने से इनामिया तस्कर घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी पकड़ा गया। घायल को अस्पताल भेजकर पुलिस ने पकड़े गए साथी से पूछताछ शुरू कर दी है।

 प्रयागराज के धूमनगंज के भींटी पीपलगांव निवासी माबूद अहमद कुख्यात पशु तस्कर है। इसके खिलाफ प्रयागराज व कौशाम्बी के थानों में तस्करी की रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस इसकी तलाश कर रही थी, लेकिन यह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। इस पर इसके खिलाफ 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया। माबूद के साथी मैकन के खिलाप भी 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। एक हफ्ते से दोनों चरवा क्षेत्र में ही टिके थे। पुलिस को जानकारी हुई कि अरई सुमेरपुर गांव के बाहर दोनों इकट्ठा हैं और गोवंश की तस्करी कर रहे हैं। सूचना पर सीओ चायल केजी सिंह और चरवा थाने की पुलिस ने इनको घेर लिया। पुलिस को देखकर दोनों ने फायर झोंक दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायर किया। पुलिस की गोली से माबूद घायल हो गया। दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि मैकन को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा। दोनों के कब्जे से तमंचा बरामद किया। मौके से एक गाय बरामद की गई। पुलिस ने अधिकारियों को सूचना दी। मुठभेड़ होने की वजह से आसपास के गांव के लोग वहां पहुंच गए थे, इस पर सीओ ने सूचना देकर पिपरी और पूरामुफ्ती थाने की पुलिस को मौके पर बुलाया। इसके बाद घायल को इलाज के लिए एसआरएन प्रयागराज ले जाया गया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *