वैश्विक महामारी में अभूतपूर्व योगदान देने वाले कांस्टेबल को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

0 minutes, 1 second Read
सिपाही ने लॉयन आर्डर बनाये रखने में अहम योगदान देकर बढ़ाया खेतासराय थाने मान।
जौनपुर में वैश्विक महामारी से समूचा विश्व जूझ रहा है। जिसके चलते देश मे लॉकडाउन घोषित कर दिया गया। यह लॉकडाउन का तीसरा चरण चल रहा है।

 यानी लॉकडाउन-3 इस मुश्किल घड़ी में भारत सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन के दौरान लॉकडाउन का पालन कराने व जनता के मध्य कानून व्यवस्था बनाने रखने में अथक परिश्रम करते हुए स्थानीय थाना खेतासराय में तैनात कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार प्रजापति को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने प्रशस्ति – पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है। इसके साथ ही साथ जनता में कांस्टेबल की तारीफ करते हुए सराहना किया।

थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह सहित सिपाहियों ने शुभकामनाएं दी।
 रिपोर्ट – अली मेहदी

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *