ग्रेड-पे व पदोन्नति की मागों को लेकर लेखपाल संघ ने शुरू किया धरना प्ररदर्शन

0 minutes, 0 seconds Read

अयोध्या जनपद के सदर तहसील के प्रांगण में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन 2016 से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलित रहने वाली उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ अब पूरी तरह से आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में आ गया है। ग्रेड-पे व पदोन्नति जैसी अन्य मांगों को लेकर कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे लेखपालों का अब सब्र टूट गया है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जनपद के सभी लेखपालों ने स्वर मुखर करते हुये सरकार के खिलाफ बेरुखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हम सभी लेखपालों की मांगों पर समझौता कई बार हुआ लेकिन अमल एक बार भी नही हुआ। इस मामले पर अयोध्या जनपद के लेखपाल संघ के अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने कहा कि हम सभी लेखपालों से 36 विभागों का काम लिया जाता है लेकिन वेतन सबसे कम 2 हजार ग्रेड पे का मिलता है। उन्होंने कहा हमारी मांग है कि हम सभी लेखपालों को 2 हजार ग्रेड पे की जगह 28 सौ ग्रेड पे दिया जाये, पदोन्नति व भत्ता सहित मांगें पूरी की जाये, जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं कि जाती तब तक हमारा यह प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा इसके बाद कि सरकार हमारी मांगों को गंभीरता से लेती है तो प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर लेखपाल संघ 27 को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानसभा का घेराव करेगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *