हैदराबाद रेप कांड के चारों आरोपियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर

0 minutes, 0 seconds Read

पुलिस ने हैदरबाद केस के चारों आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराया। यह एनकाउंटर नेशनल हाईवे 44 के पास हुआ। मामले की जांच से जुड़े डीसीपी ने कहा कि आरोपियों ने फायरिंग की कोशिश की। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने हथियार छीनने की कोशिश की थी। मालूम हो कि 27-28 नवंबर की रात को हैदराबाद में महिला वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस को 28 नवंबर को महिला डॉक्टर का शव जली हालत में मिला था। इसके बाद पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। घटना के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। संसद लेकर सड़क तक इस मामले की गूंज थी। महिला डॉक्टर के पिता ने भी इस मामले में दोषियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग की थी। पूरा देश इस मामले को लेकर आक्रोशित था और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहा था। तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव ने गैंगरेप व हत्या के इस जघन्य मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन करने और त्वरित जांच के आदेश दिए थे। मुख्यमंत्री ने कहा था कि पूरे मामले की जांच तेजी से की जाए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। जानकारी के अनुसार महिला डॉक्टर के साथ उस समय गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था जब वह स्कूटी से अपने घर लौट रही थी। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने वारदात से पहले महिला डॉक्टर की स्कूटी को पंक्चर कर दिया था। इसके बाद मदद करने के बहाने सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। महिला की चीख दबाने के लिए आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर दिया। इस दौरान दम घुटने से महिला डॉक्टर की मौत हो गई। इसके बाद चारों आरोपियों ने पेट्रोल छिड़कर उसके शव को जलाने के बाद हाईवे के पास फेंक दिया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *