स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान के तहत किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन…

0 minutes, 0 seconds Read

अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना विकास खंण्ड क्षेत्र के नीमी गांव में किसानों को खेती के लिए जागरूक करने व जैविक खेती को बढ़ावा दिए जाने को लेकर विनुथना फर्टिलाइजर ने किसान गोष्ठी का आयोजन किया। बता दें कि मुसाफिरखाना ब्लाक के अंत्तर्गत निमि गाँव मे बिनुथना फर्टीलाइजर के कर्मचारियों ने किसान गोष्ठी के कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें विनुथना फर्टीलाइजर कंपनी के तत्त्वधान मे आये हुए कंपनी के कृषि विशेषयज्ञ कुमुद रंजन ने किसानो को बताया कि किसान अपने अधिक फसल पैदावार के लिये अपने फसलो में दिन प्रतिदिन रासयनिक खाद व दवा का प्रयोग ज्यादा मात्रा मे कर रहे हैं। जिससे जमीन की मृदा उर्वरा शक्ति खत्म हो रही है। साथ ही मिटी, हवा, जल पूरा प्रदूषित होते जा रहा है ! जिसके कारण अनेक प्रकार के रोग भी बढ़ते जा रहे है इस मौके पर उन्होंने किसानों को खेतों में जैविक खाद भी प्रोम -5 का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। जैविक खाद के प्रयोग से मृदा मे कार्बन की मात्रा बढ़ती है। उर्वरा शक्ति भी बनी रहती है। और वही कम्पनी के बरिष्ठ कृषि अधिकारी अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि कृषि क्षेत्र मे मृदा का बहुत महत्व होता है क्योंकि बिना उपजाऊ मृदा होने पर कुछ भी संम्भव नही हैं। जिसे हम सभी लोग भली भांति जानते है। जैविक प्रणाली से खेती करेंगे तो उसमे अनेक फायदे है क्योंकि मृदा मे अनेक प्रकार के छोटे छोटे सूक्ष्म जीव होते है। जिससे मृदा को भुरभुरा कर देते है। और हमारे फसलो के जड़ों का विकास होता है। उन्होंने किसानों को कई फायदे के बारे मे कई तरह के तकनीकी जानकारी दी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *