नगर पालिका द्वारा शहर के कूड़े कचरे को लेकर लोग हुए परेशान…

0 minutes, 0 seconds Read

नगर पालिका द्वारा शहर के कूड़े कचरे को लेकर समस्या सामने आई है। वही नगरपालिका द्वारा शहर की पूरी गन्दगी शहर के हाईवे रोड के किनारे पूरी गंदगी को डालने का काम कर रही है नगर पालिका इतना ही नही इस गन्दगी को हाइवे रोड के किनारे डालने से हाइवे पर चलना मुश्किल हो गया है। बतादे कि आज़मगढ़ जिले की नगर पालिका के कर्मचारी शहर से कूड़े कचरे को उठा कर शहर से करीब डेढ़ किमी दूर लखनऊ व वाराणसी हाइवे मार्ग के किनारे कचरे को डालने का काम कर रही है नगर पालिका। जिससे हाइवे पर चलने वालों की समस्याएं बढ़ गयी है। और इस गन्दगी से निकलने वाली दुर्गन्ध आस-पास रहने वालों का जीना मुहाल हो गया है, इतना ही नहीं हाईवे पर चलने वाले लोगों को अब मार्क्स लगाकर चलने की नौबत आ गई है। जिससे काफी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *