पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर भाजपा ने आखिर क्यों दर्ज कराया मुकदमा

0 minutes, 0 seconds Read

मऊ जिले के फतेहपुर ताल नारज गांव में रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर द्वारा एक जनसभा को संबोधित किया गया। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं नेताओं पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर टिप्पणी किया गया। साथ ही सांप्रदायिक सद्भावना को बिगाड़ने का भी भाषण दिया गया। जिसके बाद थाने में उनके ऊपर भाजपा ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताते चलें कि कोपागंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर ताल नारज गांव में रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के द्वारा एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर शामिल हुए। इस दौरान व मंच से भाषणों के माध्यम से भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए टिप्पणी किया। उसी वक्त धवरियासाथ गॉव निवासी भाजपा कार्यकर्ता अखिलेश राजभर वही से गुजर रहे थे। अखिलेश राजभर ने ओमप्रकाश राजभर के भड़काऊ भाषणों को सुना। इसके बाद थाने में उनके खिलाफ कार्यवाही के लिए केस दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने में जुटी हुई है। वही इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 25 अगस्त को पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर इलाका अंतर्गत फत्तेपुर गावं में जनसभा थी | जिसमे ओम प्रकाश राजभर ने सिर कलम करने और अपशब्दों का प्रयोग किया गया था | एक व्यक्ति के तहरीर पर कोपागंज थाने में ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है |

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *