मिसाइल मैन स्वर्गीय एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिन मनाएंगी नागरिक एकता पार्टी, तैयारियां शुरू

0 minutes, 0 seconds Read
लखनऊ:(रिपोर्ट: औन रिज़वी) पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम का 87 वां जन्मदिन नागरिक एकता पार्टी के बैनर तले मनाया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष शमीम खान ने दी है। उन्होंने कहा है कि। हिंदुस्तान को सब कुछ देने वाले डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को याद करना हमारा फर्ज है। उसी फर्ज को निभाने के लिए नागरिक एकता पार्टी 15 अक्टूबर 2018 को गन्ना संस्थान डालीबाग लखनऊ में एक कार्यक्रम करने जा रही है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अनीस अंसारी, पूर्व आई. ए. एस.( पूर्व कृषि उत्पादन आयुक्त उत्तर प्रदेश) रहेंगे।

विशिष्ट अतिथि सर्व श्री के. के शर्मा, पूर्व प्रमुख सचिव न्यायालय उत्तर प्रदेश शासन, जतिन पंडित ( म्यूजिक डायरेक्टर) मुंबई, एहसान कुरेशी (हास्य कलाकार) मुंबई, फारूक मिर्जा (फिल्म डायरेक्टर) मुंबई, प्रवीण कुमार ( क्रिकेटर इंडियन क्रिकेट टीम) कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर के तैयारियां शुरू हो चुकी है माना जा रहा है इस कार्यक्रम में नागरिक एकता पार्टी अपनी शक्ति का भी प्रदर्शन करेगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *